Line Configuration क्या है? | Types of Line Configuration with Examples in Hindi
Table of Contents / विषय सूची
Line Configuration क्या है?
किसी भी कंप्यूटर नेटवर्क में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए कंप्यूटर और डिवाइस को आपस में जोड़ना पड़ता है। इन्हें जोड़ने के तरीके को लाइन कॉन्फ़िगरेशन कहा जाता है। अर्थात्, जब दो या उससे अधिक डिवाइसों को एक कम्युनिकेशन चैनल (communication channel) से कनेक्ट किया जाता है, तो उस कनेक्शन के पैटर्न को लाइन कॉन्फ़िगरेशन कहते हैं। मुख्य रूप से लाइन कॉन्फ़िगरेशन के दो प्रकार होते हैं:
Types of Configuration - Hindi
1. पॉइंट टू पॉइंट कॉन्फ़िगरेशन (Point-to-Point Configuration)
2. मल्टीपॉइंट कॉन्फ़िगरेशन (Multipoint Configuration)
1. पॉइंट टू पॉइंट कॉन्फ़िगरेशन (Point-to-Point Configuration)
इसमें दो डिवाइसों को एक ही कम्युनिकेशन लाइन (cable या wireless link) से सीधे जोड़ा जाता है। यह कनेक्शन एक-से-एक (one-to-one) होता है।
features of Point to Point Configuration
- एक समय पर केवल दो डिवाइसों के बीच संचार होता है।
- डाटा ट्रांसफर तेज़ और सुरक्षित होता है क्योंकि केवल दो डिवाइस जुड़े होते हैं।
- यदि कनेक्शन टूट जाए तो केवल उन्हीं दो डिवाइसों पर असर पड़ता है।
उदाहरण-Example
- कंप्यूटर और प्रिंटर को USB केबल से जोड़ना।
- टेलीफोन लाइन पर दो टेलीफोन के बीच सीधा कनेक्शन।
2. मल्टीपॉइंट कॉन्फ़िगरेशन (Multipoint Configuration)
इसमें एक ही कम्युनिकेशन चैनल को कई डिवाइस आपस में शेयर करते हैं। यह कनेक्शन एक-से-अनेक (one-to-many) होता है।
Features of Multipoint configuration
- एक ही लाइन पर कई डिवाइस जुड़े रहते हैं।
- लाइन का उपयोग सभी डिवाइस बारी-बारी से करते हैं।
- यह किफायती (cost-effective) होता है क्योंकि अलग-अलग कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती।
- यदि मुख्य लाइन में खराबी आ जाए, तो सभी जुड़े डिवाइस प्रभावित हो जाते हैं।
उदाहरण-Example
Latest Post | Tutorial List | About Us © 2026 hanseducation.in All right Reseeved